सवाईकल कैंसर रोकथाम के लिए जागृति वार्ता
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_27.html
इनर व्हील क्लब का कुशी नगर में आयोजन
नागपुर। अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील क्लब के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ईस्ट ने एक पहल की. संस्था ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जागृति वार्ता का आयोजन किया। यह वार्ता बहुजन हिताय गर्ल्स होस्टल कुशी नगर में आयोजित की गई। जानी मानी कैंसर सर्जन डॉ. प्रियंका जेसवानी ने वार्ता प्रस्तुत की। करीब 65 बालिकाओं और महिलाओं ने इस वार्ता का लाभ उठाया। यह एक संवादात्मक वार्ता थी, जो मुख्य रूप से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और नियमित जांच के माध्यम से प्रारंभिक निदान पर केंद्रित थी। डॉ प्रियंका का पीपी टी अत्यधिक ज्ञानवर्धक था तथा स्थानीय भाषा में समझाया गया।
यह महसूस किया गया कि ऐसी वार्ताएं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। डॉ प्रियंका ने टीकाकरण और रोग रोकथाम के बारे में मुफ्त सरकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी दी। ऐस सी आई.. ऐन एल सी की प्रेसिडेंट रश्मि कौरानी भी उपस्थित थी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर रीटा जेसवानी ने प्रकल्प की सफलता के लिए अत्यधिक प्रयास किया । क्लब प्रेसिडेंट आशा चौधरी ने उक्त जानकारी दी।
