Loading...

संतोष बादल के काव्य संग्रह ‘साँझ की है पीत चूनर’ का विमोचन हुआ


नागपुर। प्रकृति के अनुपम चितेरे, 31 कृतियों के प्रणेता सुकवि संतोष बादल के काव्य संग्रह ‘साँझ की है पीत चूनर’ का विमोचन संत प्रवर गोपालानंद ठाकुरजी महाराज के कर कमलों से संपन्न हुआ। कलमकार प्रकाशन दिल्ली द्वारा प्रकाशित इस काव्यकृति की महाराज जी ने भूरि भूरि प्रशंसा करते हुये, भविष्य में बादलजी की रचनात्मक निरंतरता हेतु आशीर्वचन प्रदान किये।
              
श्रीमद्भभागवत् कथा के पञ्चम दिवस पर पुनीत आध्यात्मिक परिवेश में उपस्थित साहित्यकार इन्दिरा किसलय, अविनाश बागड़े, एस पी सिंह ने बादलजी के कृतित्व को हृदय से सराहा एवं शुभकामनाएं अर्पित कीं। आत्मिक प्रकाश से आलोकित वातावरण, भक्त सुधीजनों का साक्षीत्व वर्णनीय था। पाण्डेय परिवार का आतिथ्य एवं सौजन्य अभिभूत कर गया।
समाचार 5543838877416765420
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list