Loading...

फागुन के रंग अंतरंग के संग सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अंतरण महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'फागुन के रंग अंतरंग के संग' सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूजा राठी एवं विशिष्ट अतिथि आशु व्यास थी। जिन्होंने निर्णायक की भी भूमिका निभाई। 


कार्यक्रम में फागुन की थाली सजाओ प्रतियोगिता, राधा कृष्ण की वेशभूषा एवं शिव पार्वती की वेशभूषा प्रतियोगिता तथा फागुन के गीत एवं नृत्य प्रस्तुति शामिल थे |राधा कृष्ण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विधि ग्वालानी और गीता चावला, द्वितीय पुरस्कार शिव पार्वती जोड़ी शुभांगी वाघ और जयश्री को पुरस्कृत किया गया। थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कविता कौशिक, द्वितीय पुरस्कार कविता शाह, तृतीय पुरस्कार विशाखा खंडेलवाल और जिगिशा शाह को मिला और अवंती इंदुरकर को सांत्वना पुरस्कार मिला। फागुन के गीत एवं नृत्य प्रस्तुति नंदिता सोनी, मेघा अग्रवाल, इशा अग्रवाल, भारती रावल, सुषमा भांगे, सुषमा अग्रवाल, संतोष बुधराजा, संगीता घई, अमिता शाह, सुषमा शर्मा, शिवानी सिंह, अनीता पुरोहित, चंद्रकला भारतीया, आरती पाटिल, शारदा परांजपे, किरण हटवार सखियों ने दी। 


कार्यक्रम का शानदार संचालन अंतरंग सह संयोजिका रेशम मदान ने किया। कार्यक्रम में दमयंती देशमुख प्रमिला साठवणे, निशा मानकर, हेमलता मिश्रा, माधुरी राऊलकर, मोना बुधराजा, रश्मि मिश्रा, मयूरी यादव, मीना यादव, चंदा फुलसंगे, विमल शाह, लक्ष्मी वर्मा, ज्योति राठी, रेणुका जोशी, छवि चक्रवर्ती, नंदा वजीर, अनीता गुप्ता, कोकिल शाह, उमा हरगन आदि सखियां उपस्थित थीं। आभार प्रदर्शन ममता विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुजाता दुबे ने सहयोग किया।
समाचार 8944085000696305137
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list