श्रद्धा भक्तिभाव से मनाया गया ऋषि बोधोत्सव पर्व
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_84.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के प्रांगण में महान तपस्वी, नारी शिक्षा के प्रचारक योगी महर्षि दयानंद सरस्वती का बोधोत्सव पर्व (महाशिवरात्रि) अत्यंत हर्षोल्लास व श्रद्धा भाव से मनाया गया। सर्वप्रथम मुनि ओमकुमार शर्मा द्वारा यज्ञ हवन किया गया। मीरा जारानी व अन्य सभी अध्यापिकाओं द्वारा अत्यंत सुंदर भजन ‘प्यारा ऋषि हमारा’ प्रस्तुत किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साहित्यिक गतिविधियों के अंतर्गत रेड, ग्रीन व ब्लू हाउस द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें ग्रीन हाउस ने अपना परचम लहराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ब्लू हाउस द्वितीय स्थान पर व रेड हाउस तृतीय स्थान पर रहा। विजेता समूह को प्राचार्या डॉ गीता हरवानी ने रनिंग शील्ड प्रदान की व छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया और आए हुए अतिथियों का आभार माना। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ। कार्यक्रम के पश्चात छात्राओं को प्रसाद का वितरण किया गया। मंच संचालन हर्षा मानवटकर द्वारा किया गया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार कृपलानी, उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, सचिव राजेश लालवानी, कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी, इंचार्ज वेदप्रकाश आर्य व अन्य पदाधिकारी गणों ने सभी को महाशिवरात्रि व ऋषि बोधोत्सव पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
