श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में महाशिवरात्रि पर्व पर रूद्राभिषेक
https://www.zeromilepress.com/2025/02/blog-post_613.html
नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रूद्राभिषेक एवं शिवपुजन किया गया। पुजन के मुख्य यजमान भाग्यश्री संजय पंड्या परिवार थे, सह यजमान हिमांशु महेश शुक्ला परिवार, कीर्ति जयेश जोशी परिवार थे। पंडित चेतन महाराज त्रिवेदी द्वारा पुजन संपन्न किया गया। समाज के सभी सदस्यों ने रुद्राभिषेक का लाभ लिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट मंडल के प्रमुख अधि. नरेंद्र जहा, ट्रस्टी देवेंद्र दवे, समाज अध्यक्ष संजय ठाकर उपाध्यक्ष निखिलेश ठाकुर, राजेंद्र मेहता मानद मंत्री चेतन जोशी, कोषाध्यक्ष केयूर व्यास, सह सचिव मनीष जोशी, सदस्य बृजेश व्यास, राजेश जोशी, सतीश भट्ट, महिला मंडल पूर्वप्रमुख श्रीमती हंसा ठाकर, कोकिला जहां, उपाध्यक्ष वोल्गा ठाकर, सचिव विभूति दवे,नीता शुक्ला, साधना जोशी, विद्या व्यास, मयूरी जोशी, कविता व्यास, कल्पना जोशी, निधि दवे, आरती मेहता, अमी जोशी, किंजल जोशी, वीना राजगुरु,
मुस्कान व्यास, युवा मंडल के करण दवे, गोपाल व्यास, नीरज व्यास, अमरीश मेहता, प्रतीक शुक्ला, हार्दिक रावल, अनिल त्रिवेदी, प्रदीप देसाई, राजेश देसाई, हितेश त्रिवेदी, समाज सदस्य राजेंद्र भाई दवे, मुकेश जोशी, रजनीकांत मेहता, बटुक जोशी, ईश्वर राजगुरु, धर्मेश शुक्ला तथा बड़ी संख्या में समाज बंधुओं एवं भगिनी उपस्थित थे।
आरती के पश्चात समाज बंधुओं ने इस धार्मिक कार्यक्रम का लाभ लिया व प्रसाद ग्रहण किया। भोलेनाथ का ठंडाई प्रसाद के यजमान बृजेश व्यास परिवार थे।
इस अवसर पर समाज प्रमुख संजय ठाकर ने समाज बंधुओं को आगामी कार्यक्रम सामूहिक जनोई 2 मई 2025 की जानकारी देते हुए समाज बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित रहकर समाज का मान बढ़ाने की अपील की, मानद मंत्री चेतन जोशी ने महाशिवरात्रि पर्व की शुभेच्छा देते हुए सभी उपस्थित समाज बांधों का आभार व्यक्त किया।
