Loading...

एल ए डी एवं श्रीमती आर. पी. महिला महाविद्यालय में मराठी भाषा गौरव दिन मनाया गया


नागपुर। एल. ए. डी. एवं श्रीमती आर. पी. महिला महाविद्यालय में 27 फरवरी 2025 को कविवर्य कुसुमाग्रज की जयन्ती के उपलक्ष में मराठी विभाग द्वारा 'मराठी भाषा गौरव दिन' कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा पाठक एवं उपप्राचार्य डॉ. ऋता धर्माधिकारी, कला विभाग की प्रमुख डॉ. माधुरी पाटिल, वाणिज्य विभाग की प्रमुख डॉ. भावना खापेकर ने  माता सरस्वती और कुसुमाग्रज की प्रतिमा का पूजन किया, मराठी विभाग की प्रमुख सबाना तडवी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की। 


महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा पाठक ने कविता के माध्यम से मराठी भाषा की महानता बताते हुए एकता के महत्व को समझाया। कविवर्य कुसुमाग्रज की सात' ये कविता, छात्रा जयश्री गोरे द्वारा प्रस्तुत की गई। इस कविता पर आधारित छात्राओं ने लघु ऐतिहासिक नाटक 'शिवबंधन 'सात वीरों का (मावळे) बलिदान प्रस्तुत किया। इस नाटक की कल्पना और लेखन मराठी विभाग की, शिक्षिका डॉ. विद्या बावने ने किया। इसके बाद छात्राओं ने कविवर्य सुरेश भट्ट की 'मायबोली 'इस कविता पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद जनवरी माह में आयोजित मराठी भाषा संरक्षण पखवाड़ा में विविध स्पर्धाओं का आयोजन किया गया और विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में ग्रंथालय विभाग प्रमुख डॉ. शिवानी बलकुंडी उपस्थित थी। सरस्वती वंदना  गीत शर्वरी महाजन और ईशा शिरपोरकर ने गाया, कार्यक्रम का सूत्र संचालन डॉ. माधवी बुटले ने  किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. विद्या बावणे ने किया. कार्यक्रम की विशेषता ये है कि अलग- अलग विभागों के अमराठी  भाषीय अध्यापक और छात्राओं ने सकारात्मक रूप से सहयोग दिया और मराठी भाषीय अध्यापकों ने अपने मायबोली मराठी का गौरव किया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूजा पाठक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समाचार 194238926967052926
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list