Loading...

नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था ने महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया


दर्शनार्थियों को साबूदाना खिचड़ी, फलाहार और शीतल जल किया वितरित 

नागपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मासोद गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था की ओर से महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया।
संस्थापक अध्यक्ष रवि गाडगे पाटिल और संस्था के अध्यक्ष दिलीप नरवडीया, प्रवक्ता मनोज मालवी ने इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। मासोद गांव के सभी ग्रामीणों के बीच हर हर महादेव के जय जयकार के साथ सभी ने आनंद लिया। 


सभी दर्शनार्थियों को साबूदाना खिचड़ी, फलाहार और शीतल जल वितरित किया गया साथ ही शहर के सैनी ट्रेवल्स द्वारा सभी को वर्ष 2025 का कैलेंडर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप जेसवानी, अरविंद वागड़े, मनोज खंडवानी, देव गाडगे पाटिल, निखिल वरखड़े, हेमंत उपाध्याय, पंढरी लंबाड़े और राकेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

समाचार 3630966026784948401
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list