समाजसेवक किशोर शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
https://www.zeromilepress.com/2025/03/blog-post_66.html
नागपुर। किशोर रिखबचंद शर्मा नागपुर शहर में राजकीय और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रसर रहते है। नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर है। परशुराम सर्वभाषी ब्राह्मण संघ, नागपुर के उपाध्यक्ष पद पर रहते हुवे इन्होंने समाज के कई कार्यों को सफलतापूर्वक निभाने का प्रयास करते आरहे है। इसके अलावा श्री संत गाडगे महाराज धरमशाला राजा बादशाह नागपुर के कोषाध्यक्ष एवं ट्रस्टी के पद पर रहते हुए कई कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
किशोर रिखबचंद शर्मा का जन्मदिन आज 2 मार्च को शुभचिंतकों तथा मित्र परिवारों ने बड़े धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने हमेशा की तरह शहर के अनेक धार्मिक स्थलों पर जाकर प्रार्थना की और ज़रूरतमंदों के लिए यथाशक्ति गुप्त दान किया। इनके नेक कार्यों के चलते इनके मित्र परिवार तथा शुभचिंतकों ने इनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया साथ ही समाजसेवक किशोर शर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामनाएं की।
