अष्टमी के शुभ अवसर पर छावनी मंदिर में विजयिनी सखी मंच द्वारा सामुहिक हवन का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2025/04/blog-post_9.html
नागपुर। विजयिनी सखी मंच के पाक्षिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 'सौभाग्यपूर्ण पल शुभांक- 9 (66)(72) के अंतर्गत चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर 5 अप्रैल अष्टमी दिवस पर छावनी मंदिर स्थित श्री माँ दुर्गा के श्रीचरणों में विजयिनी सखियों ने एक जैसी पारंपरिक पोशाक में एक जैसे जामुनी रंगों से सजे कलश से श्री माँ के श्रीचरणों में सामुहिक आरती एवं भजन अर्पित किया साथ ही सामुहिक हवन का भी आयोजन किया। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के नागपुर जिल्हा अध्यक्ष सुधाकर कोल्हे की विशेष रूप से उपस्थिति रही।
हवन में पूजन के लिए यजमान के तौर पर मुख्य रूप से सौभाग्य प्राप्त हुआ विजयिनी शीला श्रीरसागर, विजयिनी अंजली कोलवाडकर, विजयिनी लक्ष्मी चंद्रमौली, विजयिनी ज्योति रेवतकर, विजयिनी रिंकू घोष, विजयिनी सोनिया शर्मा को।
विजयिनी पूनम हिंदुस्तानी, विजयिनी एकता खत्री, विजयिनी रश्मी हरडे, विजयिनी मीना यादव, विजयिनी डॉ अपर्णा झा, विजयिनी सोमा सेनगुप्ता, विजयिनी रीता राऊत, विजयिनी सुनीता सिंह, विजयिनी डॉ शुभांगी वाघ, विजयिनी राजश्री वाघेला, विजयिनी मंजू देवांगन, विजयिनी हिना गजवानी, विजयिनी लक्ष्मी देशमुख, विजयिनी सुजाता दुबे विशेष रूप से उपस्थित रही तथा विजयिनी सुनीता अनेजा, विजयिनी विजयिनी दीप्ति चाचरा ने भी सहयोग प्रदान किया। छावनी मंदिर के सभी पदाधिकारियों का विशेष आभार सहयोग प्रदान करने के लिए।