स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम विद्यालय का 100% परिणाम
https://www.zeromilepress.com/2025/05/100.html
9 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में, जबकि 52 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
हिंगणा/नागपुर। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा के घोषित परिणाम में हिंगणा स्थित स्व. देवकीबाई बंग इंग्लिश मीडियम विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय का 100% परिणाम आया है। विद्यालय के 9 विद्यार्थी मेरिट लिस्ट में शामिल हुए हैं, जबकि 52 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी के अंक प्राप्त कर उत्तीर्णता हासिल की है। विशेष बात यह है कि पिछले 13 वर्षों से 100% परिणाम देने की परंपरा को विद्यालय ने इस वर्ष भी बरकरार रखा है।
विद्यालय की किशोरी लरोकर ने 96.20% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनवंती शेटे ने 94.80%, प्रियांशी पांडे ने 93.40%, प्रांजली वराडकर ने 93.40%, सांची बावणे ने 93.20%, नियती वराडकर ने 92.60%, क्षितिज कडू ने 92.60%, विशाखा डडमल ने 91.20% तथा श्रावणी उमरेडकर ने 90.20% अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया और विद्यालय की प्रतिष्ठा को बढ़ाया।
गुणवंत विद्यार्थियों का सत्कार संस्था की उपाध्यक्ष अरुणा बंग और कोषाध्यक्ष महेश बंग द्वारा पुष्पगुच्छ देकर व मिठाई खिलाकर किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य की यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। इस अवसर पर प्राचार्य नितीन तुपेकर, शशिकांत मोहिते, इशानी मित्रा, विनोद वानखेडे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य नितीन तुपेकर, शिक्षक अतुल कटरे, नितीन लोहकरे, दीपक कानेरकर, सोनम लारोकर, लक्ष्मी शेबेंकर, सुषमा भलावी को दिया।