Loading...

चित्र नगरी मुंबई में 'परिवार काफ अवार्ड' का हुआ आयोजन


दादासाहब फाल्के की 155वीं वर्षगांठ पर  किया अभिवादन 

मुंबई। फिल्म जगत के पितामह दादा साहब फाल्के की 155वीं जयंती वर्ष के अवसर पर इस वर्ष भी कृष्णा आर्ट फिल्म द्वारा परिवार KAF अवार्ड 2025 का आयोजन दिनांक 30अप्रैल 2025को प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स तथा ईश्वरा लाइफ साइंसेस मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में फिल्म सिटी दादा साहब फाल्के चित्र नगरी गोरेगांव ईस्ट मुंबई में सम्पन्न हुआ।


आयोजन समिति की महामंत्री एवं आयोजक श्रीमती शशि दीप मुंबई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार हर वर्ष दादा साहब फाल्के की जयंती तथा पुण्यतिथि पर फिल्म निर्माता निर्देशक श्री रविन्द्र अरोरा द्वारा विशाल आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष श्री रविन्द्र अरोरा के आकस्मिक निधन के पश्चात उनके शुभचिंतकों द्वारा उनके द्वारा आरंभ किए गए इस महान कार्य को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया। जिसमें मानवतावादी डॉ. सुधीर तारे, प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैय्यद खालिद कैस द्वारा गठित ज्यूरी कमेटी द्वारा चयनित 22 विभूतियों को इस वर्ष के परिवार KAF अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। 


इस आयोजन में ईश्वरा लाइफ साइंसेस मुंबई के संचालक गण सर्वश्री मनीष स्वामी तथा कैंसर रोगियों की माता डॉ. सुवि मनीष स्वामी का वैचारिक समर्थन रहा तथा डॉ. सैयद खालिद कैस का सम्मान कार्यक्रम को योजनाबद्घ तरीके से आयोजित कराने में विशेष सहयोग व मार्गदर्शन रहा। 

कार्यक्रम का शुभारंभ दादा साहब फाल्के की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुआ उसके पश्चात दादा साहेब फाल्के जी के नाती चंद्रशेखर पुसालकर और श्रीमती मृदुला पुसालकर, शशि दीप तथा डॉ. प्रफुल्ल अगावने के कर कमलों से सभी चयनित विभूतियों को 'परिवार काफ अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया। 

चयनित हस्तियों में चार पी एच डी धारी डॉ. रामदास आबणे का विशेष अभिनन्दन किया गया, उसके पश्चात रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर प्रफुल्ल अगावने, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना कार्यकर्ता नलिनी उपासनी, फिल्म निर्माता निर्देशक रामानुज भट्टड़, फिल्म सेंसर बोर्ड एक्टिविस्ट प्रवीण कुमार मोहारे, बी एम सी एडमिनिस्ट्रेटर आफिसर पोपट मोतीराम गवली, डॉ. विनोद कांबली अंतर्राष्ट्रीय कलाकार, नागु आप्पा विरकर 'हेडाम' या कादंबरी चे लेखक (ठाणे जिल्हा परिषद ग्रामिण क्षेत्रात केंद्र प्रमुख पदावर कार्यरत, जाने- माने समाजसेवी राजेश रामचंद्र पारकर, विजन इंडिया के भारत विभाग अध्यक्ष स्वप्निल रानी नंदकुमार, समाजसेवी सरिता चौधरी, फाल्के परिवार के खास गजानन सातरडेकर, सुरेश सानवे, पी पी पांडे, 

फिल्म प्रोड्यूसर सैयद मासूम, डिप्टी विजिलेंस ऑफिसर महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड प्रियंका श्रेयस कुलकर्णी, कर्मठ समाजसेवी रजिया मरक्कर, सोशल वर्कर माया गुप्ता, लेखिका समाज सेवी ज्योति निसल जैसे असाधारण विभूतियों को इस वर्ष का परिवार KAF दादा साहब फाल्के अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी सम्मानित विभूतियों ने स्व. रवीन्द्र अरोरा जी को याद किया तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। 
कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में फिल्म सिटी तथा फिल्म सिटी एडमिनिस्ट्रेशन से उद्घोषक मोहन शर्मा तथा पीआरओ श्रीमंगेश का विशेष सहयोग रहा, शशि दीप ने उनका तहे दिल से धन्यवाद तथा आभार प्रकट किया
समाचार 788160720899253291
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list