Loading...

सुंदर कांड का भव्य आयोजन संपन्न


नागपुर। शनिवार 17 मई को सुशीला सैनी के यहा सुंदर कांड का भव्य आयोजन किया गया, जिसमे दुर्गा माता मंडल को ससम्मान आमंत्रित किया गया। भजन मंडल डॉ. कविता परिहार के मार्गदर्शन मे शुशीला सैनी के यहा उपस्थित हुआ, जिसमे योगिता राउत, कमल शर्मा, वर्षा बरघट, लता, सुनिता शर्मा, रजनी साहनी आदि बहनो ने रंग जमाया। एक से बढ़कर एक तर्ज लगाकर सुंदर कांड का पाठ किया, ऐसा शमा बाधा कि पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।


भक्त बहनो मे सुशीला सैनी, मेघा सैनी, प्रियंका सैनी, रूपाली, माया, उर्मिला, गीता, रूपा, संगीता, वीना, वर्षा, गुड्डी, मीना, शोभा विद्या, नंदनी, कुन्दा, मंगला आदि बहनो ने पूरी श्रध्दा भक्तिभाव से उपस्थित रही।अंत मे मंडल द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाये।जिन्हे  सुनकर बहने थिरक उठी और कुछ बहनो ने जोश के साथ झूमकर नाचने लगी। समापन के पश्चात सभी भक्त बहनो ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। अंत मे मेघा सैनी ने आए हुए अतिथियो के प्रती आभार व्यक्त किया और जय जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे से कार्य सम्पन्न हुआ।
समाचार 8621812079727142060
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list