एम. ए. जब्बार को 'महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार' से किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/05/blog-post_89.html
नागपुर/परभणी। जयहिन्द सेवाभावी शिक्षण संस्था परभणी महाराष्ट्र की ओर से 'महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार' समारोह संपन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में पूरे महाराष्ट्र से 26 विशिष्ट महानुभावो को पुरस्कार प्रदान किया गया।
परभणी के सांसद संजय जाधव, जिलाधिकारी, उप महापौर भगवान वाघमारे के हस्ते नागपुर जिले के समाजसेवक तथा विदर्भ गोल्डन न्यूज़ के मुख्य संपादक एम. ए. जब्बार को सामाजिक कार्य तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर शॉल, प्रमाणपत्र तथा मोमेंटो देकर 'महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। इनको मित्र, परिवार तथा पत्रकारिता के क्षेत्र के शुभचिंतकों ने उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं और बधाइयां दी है।