Loading...

रामदासपेठ गुरुद्वारे में तीन दिवसीय गुरमत समागम का सफल आयोजन


गुरुओं के इतिहास से अवगत हुए बच्चें

नागपुर। रामदासपेठ गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास जी में तीन दिवसीय गुरमत समागम सफल  आयोजन हुआ। नागपुर के सभी गुरुद्वारों के 130 बच्चों ने इस समागम में भाग लिया। इस समागम में उन्हें गुरबाणी, विचार, गुरुओं का इतिहास और कीर्तन सिखाया गया। बच्चों को गुरु घर की मर्यादा के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें इस गुरमत समागम में सभी गुरुओं के बारे में सविस्तार जानकारी मिली। बच्चों के लिए तीनों समय चाय, लंगर और शाम के नाश्ता का प्रबंध किया गया। संगत ने इस कार्यक्रम की सराहना की। 

गुरुद्वारा कमेटी ने संगत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  हमें संगत ने काफी सहयोग दिया । अरविंदर सिंह गुजराल, मुख्य सेवादार सरदार हरजीत सिंह बग्गा व रामदासपेठ गुरुद्वारे की संगत ने इस समागम को सफल बनाने में बहुत योगदान दिया। रामदासपेठ गुरुद्वारा की कमेटी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम की सफलता में हरजीत सिंह बग्गा, मिकी अरोरा, गुरमुख सिंह भसीन, अरविंदर सिंह गुजरात और रवलीन सिंह खुराना का योगदान रहा।
समाचार 5666067574013870692
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list