नाट्यलेखक, दिग्दर्शक व वरिष्ठ रंगकर्मी प्रभाकरराव ठेंगडी को साहित्य साधक पुरस्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_716.html
स्व. वामनराव जोशी जन्मशताब्दी उत्साहपूर्वक संपन्न
नागपुर। स्व. वामनराव जोशी जन्मशताब्दी समारोह एवं साहित्य साधक पुरस्कार प्रदान समारोह संत पाचलेगावकर मुक्तेश्वर आश्रम, सोमलवाड़ा में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध नाट्यलेखक, दिग्दर्शक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री प्रभाकर ठेंगडी को साहित्य साधक पुरस्कार प्रदान किया गया। शाल, श्रीफल, सम्मानचिन्ह एवं नकद राशि, ऐसा इस पुरस्कार का स्वरूप था। यह इस पुरस्कार का दूसरा वर्ष है और स्वर्गीय वामनराव जोशी जन्मशताब्दी का 21वां वर्ष है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभाकरराव जोशी के बाँसुरी वादन से हुआ। इसके बाद साहित्य साधक पुरस्कार वितरण समारोह प्रारंभ हुआ। पूर्व साहित्य साधक अनिल शेंडे की उपस्थिति में इस वर्ष के साहित्य साधक माननीय प्रभाकर ठेंगडी का सत्कार जोशी परिवार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के तीसरे सत्र में ह. भ. प. राहुल गणोरकर का अत्यंत सुंदर एवं प्रबोधनात्मक कीर्तन हुआ। कार्यक्रम का संचालन नारायण जोशी ने किया। कार्यक्रम में जोशी परिवार, सगे-संबंधी एवं इष्ट-मित्र बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मातृ-पितृ स्मृति कार्यक्रम के माध्यम से जोशी परिवार ने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक उत्तम आदर्श समाज के सामने रखा है।
कार्यक्रम में उज्वलाताई अंधारे, रेखा शुक्ला, राहुल व मोना ठेंगडी, प्रियंका गणोरकर, राजलक्ष्मी, अंजली और प्रीती जोशी, सुनंदा साल्पेकर, शोभना ताई मोहरील, रोहिणी मोहरील प्रमुख रूप से उपस्थित थीं। प्रशांत जोशी ने आभार व्यक्त किया और महाप्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।