आर्ट ऑफ़ लिविंग ने किया पुलिस अधिकारियों का स्वागत
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_293.html
नागपुर। आर्ट ऑफ लिविंग नागपुर की ओर से 3 जुलाई को नागपुर पुलिस के दो जांबाज पुलिस अधिकारियों का उनके निवृति के शुभ अवसर पर स्वागत किया। श्रीकांत ठाकुर (RTDPSI) एवं तारकेश्वर जी शुक्ला (RTDAPI) दोनों पुलिस अधिकारियों ने नागपुर एवं नागपुर के बाहर पुलिस का नाम रोशन किया एवं अपने बच्चों को भी उस स्तर की शिक्षा देकर पुलिस का नाम गौरवान्वित किया।
ईमानदारी से कार्य करने के कारण जनता में काफी लगाव था दोनों अधिकारियों के प्रति आगे दोनों पुलिस अधिकारी समाज सेवा करना चाहते हैं। आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर गलगलीकर एवं कपिल गांधी द्वारा दोनों पुलिस अधिकारियों का शाल श्रीफल से स्वागत किया। उनके किए गए कार्य के प्रति उन्हें शुभकामनाएं दी और आगे का जीवन लोगों के भलाई एवं समाज सेवा के द्वारा जनता की सेवा करें यह शुभकामनाएं उन्हें दी।
