Loading...

एपीआई विदर्भ चैप्टर का पदग्रहण और वैज्ञानिक कार्यक्रम संपन्न

नागपुर। असोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स ऑफ इंडिया (एपीआई) – विदर्भ चैप्टर द्वारा रविवार, 29 जून 2025 को नागपुर में भव्य इंस्टॉलेशन समारोह एवं वैज्ञानिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चिकित्सा ज्ञान, नेतृत्व परिवर्तन और जनस्वास्थ्य जागरूकता का संगम रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे पंजीकरण और नाश्ते के साथ हुई, जिसके बाद डॉ. संदीप खरकर (वैज्ञानिक कार्यक्रम समन्वयक) के मार्गदर्शन में एक समृद्ध वैज्ञानिक सत्र आयोजित किया गया।

उपस्थित प्रमुख अतिथि : मुख्य अतिथि : प्रो. डॉ. मिलिंद एस. नाडकर्णी (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, एपीआई, मुंबई), प्रो. डॉ. मंगेश तिवास्कर (प्रधान संपादक, जेएपीआई, मुंबई), डॉ. नारायण देवगांवकर (पूर्व चेयरमैन, महा- आरएसएसडीआई, नासिक), विशिष्ट अतिथि : प्रो. डॉ. अगम सी. वोरा (महासचिव, राष्ट्रीय एपीआई, मुंबई), डॉ. समीर चंद्रात्रे (अध्यक्ष, एपीआई, नासिक), डॉ. अमित सराफ (कोषाध्यक्ष, मुख्यालय, एपीआई, मुंबई), डॉ. राकेश भदाडे (संयुक्त सचिव, मुख्यालय, एपीआई, मुंबई), प्रो. डॉ. चरन बाले (विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी, डॉ. डी.वाई. पाटील मेडिकल कॉलेज, पुणे)

वैज्ञानिक कार्यक्रम की मुख्य बातें : विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मिक्सीडेमा मैडनेस, पल्मोनरी रीनल सिंड्रोम और अन्य जटिल निदान पर केस प्रस्तुतियाँ दी गईं।

विशिष्ट व्याख्यान : डॉ. मंगेश तिवास्कर द्वारा एंटीबायोटिक्स के तर्कसंगत उपयोग पर डॉ. नारायण देवगांवकर द्वारा हाइपरग्लाइसीमिया प्रबंधन पर एडीए गाइडलाइंस पर पैनल चर्चा का आयोजन हुआ जिसमें डॉ. मिलिंद नाडकर्णी, डॉ. अगम वोरा सहित अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इंस्टॉलेशन समारोह : इंस्टॉलेशन समारोह सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसका संचालन डॉ. आसिफ कुरेशी ने किया। वर्ष 2025–26 के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों ने कार्यभार संभाला : डॉ. जयराज एस. कोरपे – अध्यक्ष, डॉ. जयेश तिमाने – सचिव, डॉ. राजेश अटल – कोषाध्यक्ष।

समारोह में डॉ. जयराज कोरपे द्वारा 'Rescuing Renal Impairment' विषय पर दी गई अध्यक्षीय व्याख्यान को विशेष रूप से सराहा गया।

जन मंच : दोपहर के बाद 3:00 से 4:30 बजे तक मोटापा और स्लीप एपनिया पर एक जन मंच का आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. जयेश तिमाने ने किया। विशेषज्ञ पैनल में डॉ. पी.के. देशपांडे, डॉ. शंकर खोब्रागड़े सहित अन्य डॉक्टरों ने आम जनता से संवाद कर जागरूकता फैलाई।

इस पूरे आयोजन ने एपीआई विदर्भ के आदर्श वाक्य

'ज्ञान की खोज.. करुणा का पालन'! को सार्थक रूप से दर्शाया।

समाचार 6517950978580154725
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list