Loading...

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन द्वारा वृक्षारोपण किया


नागपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन नागपुर शाखा द्वारा अध्यक्ष किरण सराफ एवं सचिव रजनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में लकड़गंज स्थित गार्डन में वृक्षारोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कृष्णा खोपड़े उपस्थित थे। विशेष अतिथि नगरसेवक मनोज चापले, प्राणी सुरक्षा संस्था के अध्यक्ष मनोज ठक्कर एवं प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक नीरज खंडेलवाल, समाज सेवक राजेश मुनियार, भारतीय अग्रवाल एकता क्लब के सचिव विजय सराफ एवं वासुदेव अग्रवाल उपस्थित थे। 
सभी अतिथियों का तुलसी गमला देकर स्वागत किया गया। सभी सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा नीम, पीपल, बेलपत्र, अशोक वृक्ष इत्यादि के वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया।

अध्यक्ष किरण सराफ ने बताया संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी प्रोजेक्ट्स लिए जाते हैं।महाराष्ट्र महिला सशक्तिकरण प्रमुख सुषमा अग्रवाल ने संस्था द्वारा लिए गए विभिन्न प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। संयोजिका विशाखा खंडेलवाल ने पर्यावरण जागरूकता के बारे में उपस्थित सदस्यों को जानकारी दी।
समाचार 3250675110213454205
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list