Loading...

प्रा. सूरज तेलंग 'आदर्श हिन्दी शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित


नागपुर। महाराष्ट्र राज्य कनिष्ठ महाविद्यालय हिन्दी अध्यापक संघ की ओर से विगत दिनों हिन्दी अधिवेशन और आदर्श शिक्षक पुरस्कार वितरण नेवासा अहिल्यानगर में संपन्न हुआ। शहर के डॉ आंबेडकर कॉलेज दीक्षाभूमि के हिन्दी विषय के अध्यापक प्रा. सूरज तेलंग को 'जिलास्तरीय आदर्श हिंदी शिक्षक पुरस्कार- 2025' प्रदान किया गया। 

शिक्षा के क्षेत्र में तथा हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसी उपलक्ष्य में विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन मोरभवन में हिन्दी सेवी अभिनंदन समारोह में प्रा. सूरज तेलंग को गौरवान्वित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप डॉ. अशोक गव्हाणकर, महासचिव - विजुक्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य कनिष्ठ महाविद्यालय हिन्दी अध्यापक संघ के विभागीय अध्यक्ष प्रा.जावेद शेख और मार्गदर्शिका प्रा. स्नेहा वासवानी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में हिन्दी सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में हिन्दी प्राध्यापक  मौजूद रहे। प्रा. सूरज तेलंग की उपलब्धि पर परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति के पदाधिकारी, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. दीपा पान्हेकर, उपप्राचार्य डॉ. कबीर रावलेकर तथा शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें बधाईया दी।
समाचार 6993032727153280599
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list