Loading...

कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन


नागपुर। शिको काई कराटे - डो इंटरनेशन इंडिया, महाराष्ट्र, नागपुर व वास्का नागपुर द्वारा कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन तथागत बुद्ध विहार, हिवरी नगर नागपुर में किया गया। जिसमें कराटे खिलाड़ियों ने सहभाग लिया। परीक्षा शिहान मीनानाथ भोकारे (शिको काई महाराष्ट्र सचिव) सेंसाई किरण यादव (विदर्भ प्रमुख) सेंसाई नरेंद्र बिहार, सेंसाईं विनोद डाहारे, के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। 

बेल्ट परीक्षा पास करने वाले खिलाडी प्रतीक बांडेबूचे (ब्राऊन बेल्ट) प्रादन्या श्यामकुवार (ग्रीन बेल्ट) अरहन्त लोनपंडे, शाओलिन फुलझेले, आराध्य धावड़े (ऑरेंज बेल्ट) श्रावणी अडीकने, शीन खान, सादिया खान, आयन देशभरतर, नवीक्षा मेश्राम, श्यामली गढ़पायले, मयूरी मानकर, तेजस्विनी सुनेवाद, अनघा शिलेर (येलो बेल्ट) सभी ने अपनी प्रतिभा दिखा कर बेल्ट परीक्षा पास की।

सभी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व कराटे मुख्य प्रशिक्षक सेंसाईं किरण यादव तथा सभी सहप्रशिक्षक सेंसाई काजल राऊत, सेंसाई आंचल राऊत, अर्पित जामगड़े को दिया। 
समाचार 4671590569957600114
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list