मोहपा में मेधावी विद्यार्थियों का सत्कार समारोह एवं क्रांतिसूर्य महात्मा फुले स्टडी सर्कल को किशोर कन्हेरे द्वारा कंप्यूटर भेंट
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_79.html
नागपुर। क्रांतिसूर्य महात्मा फुले स्टडी सर्कल, मोहपा की ओर से आयोजित मेधावी विद्यार्थियों तथा स्टडी सर्कल के सफल विद्यार्थियों के गुणगौरव समारोह का आयोजन प्रकाशराव आदमाने की अध्यक्षता में तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष किशोरभाऊ कन्हेरे की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। यह कार्यक्रम गजानन महाराज सभागृह में संपन्न हुआ।
स्टडी सर्कल के कई विद्यार्थी सरकारी एवं अर्ध-सरकारी सेवाओं में चयनित हुए हैं, जिनका सत्कार किया गया। इसके साथ ही 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर कन्हेरे फाउंडेशन, नागपुर की ओर से क्रांतिसूर्य महात्मा फुले स्टडी सर्कल को श्री किशोरभाऊ कन्हेरे के हाथों कंप्यूटर भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। किशोरभाऊ कन्हेरे ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं एवं उनका अभिनंदन किया।