Loading...

महिला काव्य मंच की आनलाइन गोष्ठी


नागपुर। महिला काव्य मंच की नागपुर ईकाई द्वारा पर्यावरण पर आधारित काव्य गोष्ठी गूगल मीट पर सम्पन्न हुई। संस्थापक नरेश नाज़ के सानिध्य में मुख्य अतिथि डाॅ. अलका अग्रवाल सिगतिया, मकाम अध्यक्ष, महाराष्ट्र मुंबई से तथा विशिष्ट अतिथि पुष्पा कुमारी 'पुष्प' मकाम उपाध्यक्ष महाराष्ट्र पुणे से जुड़ी थीं। कार्यक्रम का संयोजन संचालन महाराष्ट्र मकाम उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा ने किया जो कार्यक्रम की अध्यक्ष भी थीं। नागपुर मकाम शाखा की अध्यक्ष शगुफ्ता यास्मीन काज़ी ने आभार प्रदर्शन किया।

सर्वप्रथम आभा आसुदानी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। पुणे मकाम की अध्यक्ष सुरभि सिंह ने अतिथि कवयित्री के रूप में अपनी कविता सुनायी। नागपुर की विदुषी कवयित्रियों में सुधा राठौर, हेमलता मिश्र मानवी, नीरजा ठाकुर, मधु पटोदिया, आराधना शर्मा, विशाखा खंडेलवाल, रेशम मदान, उमा हरगण, चैताली मदान, सुरेखा खरे सिद्धि, अर्चना धोटे तथा जिगिशा शाह ने पर्यावरण पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। फलों के बीज रोपने, नये पौधे लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी उपाय करने पर सखियों ने एक स्वर में बल दिया।
समाचार 574157801257642490
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list