महाराणा प्रताप जन्मोत्सव रेणुका माता श्रेष्ठ नागरिक महिला मंडल ने मनाया
https://www.zeromilepress.com/2025/06/blog-post_48.html
नागपुर। शूरवीर महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव 29 मई को भगवान नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती प्रमिला ठाकुर के निवास स्थान पर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभाग 33 के पूर्व नगर सेवक मनोज जी गावंडे, डॉ. कविता परिहार 'प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा' प्रताप राजपूत मंच के सचिव अशोक सिंह गहलोत, कार्यक्रम के अध्यक्षा एडवोकेट अंजू पांडे समाज सेविका इंदिरा चौहान, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत वर्ष के आन बान शान कै प्रतीक शूरवीर महाराणा प्रताप जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया, प्रस्तावना प्रमिला ठाकुर ने प्रस्तुत की।
इसी अवसर पर 10वीं एवं 12वीं क्लास के बच्चे जो प्राविणय सूची में पास हुए थे। रेहान सक्सेना, श्रेया ठाकुर एवं अन्य बच्चों का पुष्प कुछ और भेंट वस्तु प्रदान कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनूप ठाकुर, हरीधाम सक्सेना, ओम परदेसी, संध्या व्यास, शीला बर्दिया, करुणा उपाध्याय,कमल शर्मा, लक्ष्मीकांत पांडे, गीता महाकालकर, बेबी ताई ढहाने, आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन वर्षा परिहार ने किया। आभार प्रदर्शन गीता महाकालकर ने माना। अंत में सामूहिक रूप से गीत प्रस्तुत किया गया 'हमको मन की शक्ति देना' हम विजय करें.. स्वादिष्ट जायकेदार नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।