Loading...

तंबाकू ऐसा दुश्मन जो साथ रहता है : डॉ. राठी

                       


सक्करदरा में हुआ कैंसर जांच शिविर                  
                          

नागपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में इंडियन कैंसर सोसाइटी और सक्करदरा व्यापारी संघ के तत्वावधान में निशुल्क ओरल कैंसर जांच शिविर का आयोजन सक्करदरा परिसर पर किया गया। कार्यक्रम में मंच पर सोसाइटी के सचिव डॉ. मनमोहन राठी, कार्यकारी सदस्य डॉ. वाय एस देशपांडे, व्यापारी संघ के संरक्षक नरेंद्र सतीजा और अध्यक्ष सतीश चौधरी उपस्थित थे। 

अतिथि स्वागत विजय शर्मा, प्रिंस चौधरी और सुधाकर राऊत ने किया। तंबाखू के दुष्प्रभावों के प्रति आगाह करते हुए डॉ. राठी ने कहा कि यह ऐसा दुश्मन है जो दोस्त की तरह रहता है। इसके प्रति दीवानगी मौत के रास्ते ले जाती है। इसी तरह डा देशपांडे ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता जरूरी है जिसके लिए नियमित रूप से जांच करवानी चाहिए। 

कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया। आभार राजू कावले ने माना। शिविर में शासकीय मेडिकल कॉलेज के डेंटल विभाग की डा फाल्गुनी अरोरा, डॉ. क्षितिजा मेगडे, डॉ. सुनील दन्नर और डॉ. भावेश पुरोहित ने लोगों की ओरल कैंसर की जांच कर समुचित मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में डॉ. अक्षय ढोबले, डॉ. दादाराव इंगले, संदेश चौधरी, ललिता निकोसे आदि का विशेष सहयोग रहा।
समाचार 2583949777335211948
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list