Loading...

विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और छात्रावास सुविधाओं में हो सुधार : किशोर कन्हेरे


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से प्रदेश काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष ने किया निवेदन 

नागपुर। महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे ने महाराष्ट्र के दलित, पिछड़े वर्ग, ओबीसी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन ने तत्काल उपाय योजना करनी चाहिए – इस मागणी हेतु आज महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री को निवेदन देकर ध्यान आकर्षित किया गया। 
इस निवेदन में निम्नलिखित प्रमुख मांगे रखी गई हैं : 

1. छात्रवृत्ति की राशि समय पर वितरित की जाए। राज्य में हजारों विद्यार्थी छात्रवृत्ति पर आधारित शिक्षा ले रहे हैं। छात्रवृत्ति में देरी के कारण उन्हें फीस भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः छात्रवृत्ति समय पर और नियमित रूप से दी जाए, ऐसी मांग की गई है। 
2. सुसज्जित छात्रावासों की स्थापना की जाए। दलित, ओबीसी एवं पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अलग और आधुनिक सुविधाओं से युक्त छात्रावासों का निर्माण किया जाए। कई छात्रावासों में पीने का पानी, स्वच्छता, बिजली और भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। 
3. सभी छात्रावासों का लेखा परीक्षण कर सुधार किया जाए। राज्यभर में स्थित शासकीय छात्रावासों की गहन जांच और लेखा परीक्षण कर जहां अव्यवस्था है वहां सुधार किया जाए। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण आवश्यक है। 
4. छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई जाए। बढ़ती महंगाई के मद्देनजर विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं दैनिक खर्च को देखते हुए छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि आवश्यक है। 
5. ओबीसी विद्यार्थियों के शैक्षणिक उत्थान के लिए महाज्योति (MAHAJYOTI) को दिए जाने वाले निधि में वृद्धि की जाए और यह निधि किसी अन्य कार्य के लिए न वळाई जाए। यह सभी मांगे दिए गए निवेदन में स्पष्ट रूप से दर्शाई गई हैं।


इस निवेदन को शैक्षणिक क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, ओबीसी विद्यार्थी प्रतिनिधियों तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से समर्थन प्राप्त है। राज्य शासन ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्णय लेना चाहिए, ऐसी स्पष्ट मागणी किशोर कन्हेरे (उपाध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी) द्वारा की गई है।
समाचार 450209535256984432
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list