Loading...

डॉ. महेंद्र शर्मा का किया सत्कार


नागपुर। डॉ. महेंद्र शर्मा, पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बजाज स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड नागपुर को इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठित एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित होने पर भव्य सत्कार किया गया. यह सम्मान उनके जिनिंग क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए उन्हें दिया गया है. 

इस अवसर पर कैलाश शर्मा द्वारा विशेष आयोजन रखा गया. राजस्थानी ब्रह्म समाज, नागपुर, सकल गौड ब्राहमण महासंघ (मध्य- भारत क्षेत्र) समेत नगर की अनेकों सामाजिक संस्था एवं व्यापारिक संगठनों ने महेंद्र शर्मा का सत्कार, अभिनंदन कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी. इस अवसर पर विश्वजीत भगत,  राकेश मिश्रा, ललित शर्मा, अमित शर्मा, वीरेंद्र मोर, भगवान शर्मा  समेत बड़ी संख्या में महेंद्रजी के मित्र परिवार उपस्थित थे.
समाचार 7430397438036490929
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list