Loading...

समाज की समस्याओं के ठोस समाधान निकालना अत्यंत आवश्यक : किशोर कन्हेरे


विदर्भ माळी समाज की बैठक में ‘समाज मेळावे’ के आयोजन का लिया निर्णय

नागपुर। विदर्भ माळी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक नागपुर के त्रिमूर्ति नगर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं माळी समाज के वरिष्ठ नेता किशोर  कन्हेरे ने की। बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 


इस बैठक में सामाजिक, राजनीतिक एवं समाज की एकजुटता जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई। किशोरभाऊ कन्हेरे ने कहा कि समाज में एकता निर्माण करना, युवाओं को आगे लाना, शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति के लिए प्रयास करना, तथा समाज की समस्याओं के ठोस समाधान निकालना अत्यंत आवश्यक है। 

किशोर कन्हेरे ने बताया कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक जाकर जनजागृति की जाएगी और जल्द ही एक भव्य माळी समाज मेळावा आयोजित किया जाएगा, जिसमें विदर्भ क्षेत्र के सभी भागों से समाजबंधु उपस्थित रहेंगे। इस मेळावे में सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

इस बैठक में निम्नलिखित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे : गोविंदराव वैराळे, मधुसूदन देशमुख, डॉ. अनिल ओंकार, रमेश गिरडकर, प्रभाकर आंजनकर, शंकरराव चौधरी, नंदु कन्हेरे, महेश अढाऊ, देवेंद्र काटे, राहुल पलांडे, श्याम चौधरी आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए और समाजहित के लिए सक्रिय योगदान देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
समाचार 7310438329256510380
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list