Loading...

अभिनंदन मंच में ‘बुजुर्गों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार से मिले’ पर मिली जानकारी


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अभिनंदन मंच (ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान) के अंतर्गत कार्यक्रम ‘बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए विशेष सरकारी योजनाओं की जानकारी से ज्येष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए’। यह आयोजन हिंदी मोर भवन रानी झांसी चौक में किया गया। प्रमुख अतिथि डॉ. सागर पांडेय मेयो हॉस्पिटल मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति विशेष स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी नागपुर, विशिष्ट अतिथि रामप्रताप शुक्ला जिला, उत्तर भारतीय सभा, नागपुर उपस्थिति थे। प्रमुख अतिथियो का स्वागत स्मृति चिन्ह शाल से विजय तिवारी, बच्चू पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि रामप्रताप शुक्ला का स्वागत शाल से अंबरीश दुबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृष्णकुमार द्विवेदी ने किया।


इस अवसर पर प्रमुख अतिथि डॉ. सागर पांडेय ने अपने उद्बोधन में कई प्रकार की योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा कई प्रकार बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकर दी। एक लाख साठ हजार की जिस व्यक्ति की सालाना आय है उन्हें ही यह लाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री सहायता योजना में सभी तरह की व्यवस्था है, ह्रदय रोग के लिए एक लाख रूपये  की योजना है। जबकि जांच करने पर पता चला है कि, कैंसर का प्रमाण बहुत अधिक है।

इस कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिकों के अलावा नवयुवकों उपस्थित की काफी संख्या में रही। सर्व प्रथम कार्यक्रम में ज्येष्ठ नागरिकों के द्वारा  पूछे गए प्रश्नों में सम्मिलित हुए लोगों के नाम संदीप शर्मा, डॉ. मुकेश धोटे, माया शर्मा, लक्ष्मी नारायण केसकर, रमेश मौदेकर, देशराज पाण्डेय, रूप किशोर लाल कनौजिया, प्रवीण तिवारी, सुरेश कुमार मिश्रा, जगत वाचपेई, परवीन सिंह, हेमलता मिश्रा, विजय तिवारी, अधिवक्ता मदन वाजपेई, ने प्रश्न पूछकर अपने उत्तर प्राप्त किए। कार्यक्रम मेंशंकर मेश्राम, राजीव गायकवाड़, अनीता गायकवाड़, संध्या माहुले, पूनम पाड़िया, विनायक चिंचोलकर, अल्पा तलाविया, नसीम सिद्दीकी, प्रवीण तिवारी, रमेश मिश्रा, जयप्रकाश पांडेय, अशोक मिश्रा, विवेक पांडेय, जगदीश मंडल, पंडित अंबरीश शर्मा, राजशेखर शर्मा, शेषनाथ पांडेय, डॉ. अजय इतडवार की उपस्थिति रही, आभार विजय तिवारी ने किया।
समाचार 1351160088479116884
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list