Loading...

संजीवनी फाउंडेशन के निःशुल्क आर्थोपेडिक शिविर को मिला प्रतिसाद

                     


रोगियों को दवाइयां मुफ्त वितरित की गई

नागपुर। मेडिकल सहायता के क्षेत्र में जानी मानी नागपुर की सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था संजीवनी फाउंडेशन द्वारा मेडिकल सहायता कार्यक्रमों की श्रृंखला में हीरानंद धर्मशाला, जरीपटका में ‘भव्य निःशुल्क आर्थोपेडिक शिविर’ का आयोजन किया गया। संजीवनी फाउंडेशन समय समय पर रोगियों की सेवा तथा परामर्श हेतु विभिन्न शिविरों का आयोजन करती रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा ने की। सर्वप्रथम अतिथियों ने इष्टदेव झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि वाधनदास तलरेजा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से जनता में स्वाास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है। इस शिविर में डाॅ. आशीष आसूदानी तथा उनकी टीम द्वारा आर्थोपेडिक समस्या, ए.सी.एल समस्या, घुटनों व कंधे के जोड़ों की समस्याओं तथा सरल एवं जटिल पैरों की समस्या का निदान किया जाएगा। शिविर में 73 मरीजों की जांच की गई। गुरदास हेमराजनी ने रजिस्ट्रेशन काउंटर संभाला। हेमंत कुंभारे द्वारा बोन डेंसिटी की जांच मुफ्त में की गई। संजीवनी फाउंडेशन के सचिव सुरेश आहूजा ने आए हुए महानुभावों का तथा हीरानंद धर्मशाला का परिसर निःशुल्क प्रदान करने हेतु विशेष आभार माना। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु संजीवनी फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अशोक माखीजानी, कोषाध्यक्ष अशोक केवलरामाणी, कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव भागचंदानी, पी. टी. दारा, प्रकाश टहलरामानी, मनोहर केवलरामानी, राम धनराजाणी, माणिकलाल हरगुनाणी, घनश्याम तलरेजा, ओमप्रकाश हेमराजानी तथा पिंकी रामनानी ने अथक प्रयास किया।
समाचार 1155769360020818939
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list