Loading...

अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न

नागपुर। नागपुर, गोंदिया, भंडारा और वर्धा जिलों के अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संयुक्त 'पूर्व विदर्भ संवाद समीक्षा बैठक' आज एकजुट रूप से संपन्न हुई।

इस बैठक में आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्था चुनावों के परिप्रेक्ष्य में कार्यपद्धति, संगठन की वर्तमान स्थिति और आगे की दिशा को लेकर विचार-मंथन किया गया। ओबीसी आरक्षण, अधिकारों की रक्षा और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है, इस बात पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के कार्याध्यक्ष बापूसाहेब भुजबळ, ईश्वर बाळबुधे, प्रदेश संघटक रवि सोनवणे, श्याम चौधरी, विजय नाडेकर, अल्का ताई कांबळे, नीलकंठ पिसे, कविता मुंडले, विनय डाहाके, राजेश रंगारी, विद्या बाहेकर, विष्णु नागरीकर, ज्ञानेश्वर नाडेकर, किशोरी गणवीर समेत नागपुर, गोंदिया, भंडारा और वर्धा जिलों के समता परिषद के पदाधिकारी, समता सैनिक कार्यकर्ता तथा महिला बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

समाचार 6765597729419790025
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list