किशोर कन्हेरे की कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_530.html
नागपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, महाराष्ट्र प्रदेश के प्रभारी रमेश चेन्नीथला एवं प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के मार्गदर्शन में ओबीसी समाज के नेता किशोर कन्हेरे को आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त कर सम्मानित किया गया।
किशोर कन्हेरे की इस नियुक्ति का पूरे राज्य में स्वागत किया जा रहा है।
पूर्व मंत्री विधायक विजय वडेट्टीवार पुर्व मंत्री सुनील केदार एवं पूर्व मंत्री विधायक डॉ. नितिन राऊत तथा विधायक नाना पटोले ने भी उन्हें बधाई दी है।
श्याम चौधरी, राजेश रंगारी, मनोज गावंडे, ऋषि कारुंडे, ईश्वर बर्डे, गजानन चकोले, रमेश गिरडकर, प्रभाकर आंजनकर, गोविंद वैराळे, मधुसूदन देशमुख, धन्नालाल नागरिकर, महेश अढाऊ, देवेंद्र काटे, राहुल पलांडे, संतोष सिंह, हरीभाऊ बानाईत, जगदीश जुनगरी, शैलेश मानकर, नरेंद्र मरघडे, आदि ने भी उन्हें शुभकामनाएँ दीं।