स्वच्छता ही सेवा का अभियान हैं : डॉ. विलास अतकरे
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_335.html
नागपुर/मुल। डॉ. विलास अतकरे, सहयोगी अधिष्ठाता, कृषी महाविद्यालय, मूल, ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान : एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छता हि सेवा अभियान यह उपक्रम सन मई, २०१७ मे पशुसंवर्धन और दुग्धशात्र विभाग कृषी महाविद्यालय, नागपुर मे प्रारंभ किया गया. इस उपक्रम का आयोजन हर गुरुवार को नियमित रूप से किया जा रहा है. इस उपक्रम की संकल्पना कार्यक्षेत्र की जगह पे आल्हाददायक वातावरण तथा स्वच्छता रखणा था. स्वच्छता हि सेवा अभियान के माध्यम से आजतक १००० से भी ज्यादा पेड पौधे लगा कर पर्यावरण संतुलन रखणेपर का भी ध्यान रखा गया.
इस उपक्रम के तहत जल संवर्धनपर भी कार्य किया गया है जिसमे ०३ वनराई बंधारा, ०१ गो-जलधारा तालाब जिसकी क्षमता १० लाख लिटर से भी ज्यादा है तथा इसी माध्यम से पशुसंवर्धन और दुग्धशात्र विभाग कृषी महाविद्यालय, नागपुर की गौशाला के लिये पर्याप्त वैरण पिक उपलब्ध करने हेतू संरक्षित सिंचन सुविधा की गयी है. स्वच्छता हि सेवा अभियान के माध्यम से छात्रो के लिये ०६ अभ्यास परिसर की निर्मिती कृषी महाविद्यालय, नागपुर) के विविध छात्र निवास, ग्रंथालय तथा पशुसंवर्धन और दुग्धशात्र विभाग मे की गयी है.
इस उपक्रम के ४०० वे कार्यक्रम के उपलक्ष मे पशुसंवर्धन और दुग्धशात्र विभाग मे दि. २१ जून २०२४ को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पशुसंवर्धन और दुग्धशात्र विभाग तथा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नागपुर और ग्रीन एन्ड क्लीन फौंडेशन के संयुक्त माध्यम से यशस्वी रूप से किया गया था.
इस कार्यक्रम मे डॉ. प्रकाश कडू, सहयोगी अधिष्ठाता, कृषी महाविद्यालय, नागपुर, चंद्रशेखर गलगलीकर, वरिष्ठ प्रशिक्षक, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, नागपुर, संदीप शिरखेडकर, जलसंधारण तज्ञ, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नागपुर संदीप मानकर, अध्यक्ष ग्रीन एन्ड क्लीन फौंडेशन, नागपुर प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस उपक्रम मे सहयोगी अधिष्ठाता तथा कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी वर्ग प्राध्यापक प्राध्यापिका एवं छात्र छात्राये स्वयं स्फूर्ती से सहभाग लेते है.
यह अभियान पशुसंवर्धन और दुग्धशात्र विभाग के अलावा कृषी महाविद्यालय, नागपुर के सहयोगी अधिष्ठाता पद का कार्यभार संभालने के बाद सभी विभागो मे तथा सभी कार्यालायो मे हर गुरुवार को आयोजित किया जाता था. इस उपक्रम की विशेषता यह है की कोरोना काल जैसे महामारी के समय मे भी यह उपक्रम सुचारू रूप से चल रहा था.
स्वच्छता हि सेवा अभियान यह उपक्रम कृषी महाविद्यालय, मूल मे भी सहयोगी अधिष्ठाता पद का कार्यभार संभालने के बाद सन जून, २०२५ से शुरू किया गया. यहा भी हर गुरुवार को ४.३० से ६.३० के बीच यह उपक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है. इस उपक्रम मे सहयोगी अधिष्ठाता तथा कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी वर्ग प्राध्यापक प्राध्यापिका एवं छात्र छात्राये स्वयं स्फूर्ती से सहभाग लेते है.
शासकीय छुट्टी या यदी किसी कारण गुरुवार के दिन यह अभियान नही हुआ तो इस अभियान का आयोजन बुधवार या शुक्रवार को किया जाता है. स्वच्छता हि सेवा अभियान उपक्रम के ५०० वे कार्यक्रम के उपलक्ष मे दि. २३ अप्रैल २०२६ को कृषी महाविद्यालय, मूल मे स्वच्छता हि सेवा अभियान तथा वृक्ष रोपण कार्यक्रम का आयोजन कृषी महाविद्यालय, मूल तथा आर्ट ऑफ लिविंग परिवार नागपुर के संयुक्त माध्यम से यशस्वी रूप से किया गया था.
इस कार्यक्रम मे डॉ. विलास अतकरे, सहयोगी अधिष्ठाता, कृषी महाविद्यालय, मूल, खुशाल बान्ते, सहायक कुलसचिव, कृषी महाविद्यालय, मूल, चंद्रशेखर गलगलीकर, आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, नागपुर (वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं समाज सेवक), डॉ. जयश्री गलगलीकर, समाज सेविका, नागपुर, दिपक देशपांडे, अध्यक्ष, जागृत ग्राहक राजा, नागपुर विदर्भ प्रांत, प्रा. चंद्रकांत मणियार, वरिष्ठ पत्रकार, लोकमत समाचार, मूल, विनोद इंगोले, वरिष्ठ विदर्भ प्रतिनिधी, एग्रोवन प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
सभी प्रमुख वक्ताओने स्वच्छता हि सेवा अभियान की सराहना की और कामना की के यह अभियान इसी तरह सुचारू रूप से चलता रहे. कार्यक्रम संपन्न होणे के बाद उपस्थित मान्यवर, छात्र छात्राये इनके सहयोग से स्वच्छता हि सेवा अभियान का आयोजन किया गया. स्वच्छता हि सेवा अभियान के पश्छात कृषी महाविद्यालय, मूल के मरोडा स्थित प्रायोगिक प्रक्षेत्र मे कार्यक्रम के प्रमुख माण्यवरो के उपस्थितीमे ७० कटहल पौधो का वृक्षारोपण किया गया.
इस कार्यकम के यशस्वी होणे का संपूर्ण श्रेय कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी वर्ग प्राध्यापक प्राध्यापिका एवं छात्र छात्रायो को जाता है. उनके सहभाग के लिये मै व्यक्तिगत रूप से सभी को धन्यवाद देते हुए कृतज्ञता व्यक्त करता हू और ऐसी आशा करता हु के इस प्रकार का कार्यक्रम यशस्वी होणे के लिये अपना सदैव योगदान देते रहे.