मानवता की मिसाल : पिलखी गजपति में निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन अभियान सफल
https://www.zeromilepress.com/2026/05/blog-post_813.html
नागपुर। पिलखी गजपति पंचायत में जनसेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। मुखिया वीणा देवी एवं मुखिया प्रतिनिधि लोकेश के नेतृत्व में, अनुभवी डॉक्टरों की टीम के सहयोग से 28 तारीख को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल 342 लोगों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 65 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या चिन्हित हुई। 65 चिन्हित मरीजों में दिनांक 30 अप्रैल 2026 को 38 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए मुखिया प्रतिनिधि एवं डॉक्टरों के सहयोग से अस्पताल भेजा गया। शेष को आगामी माह में भेजा जाएगा। जिनका चयन किया गया है उनसे किसी भी प्रकार का कोई सहयोग राशि नहीं लिया गया है यहां तक की उन्हें चश्मा, राशन की सुविधा भी प्रदान की गई है।
यह सराहनीय पहल न केवल ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करती है, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। पिलखी गजपति के मुखिया एवं डॉक्टरों की यह कोशिश निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
