Loading...

भीषण गर्मी में रक्त की कमी दूर करने के लिए सिन्धु युवा फोर्स का 10 मई को रक्तदान शिविर


नागपुर। पिछले 19 वर्षों से सामाजिक सेवा और विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय अग्रणी संस्था सिंधु युवा फोर्स द्वारा आगामी 10 मई रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन राजकुमार पंजवानी, जीतू बेलानी, शंकर भोजवानी, जीतु कामनानी और संतरामदास साहिब ट्रस्ट के सहयोग से जरीपटका स्थित संत सतरामदास धर्मशाला (समाधि साहिब) में सुबह 9 से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। 
संस्थाध्यक्ष गुड्डू केवलरामानी ने आयोजित सभा में बताया कि शहर में बढ़ती गर्मी के कारण अस्पतालों में हो रही रक्त की भारी किल्लत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


वर्तमान में शहर का तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर सामान्य ऑपरेशन वाले मरीजों और विशेष रूप से थैलेसिमिया से पीड़ित बच्चों पर पड़ रहा है, जिन्हें नियमित अंतराल पर रक्त की आवश्यकता होती है। 
रक्त के अभाव में किसी भी मरीज के साथ अप्रिय घटना न हो और समय पर इलाज मिल सके, इसी मुख्य उद्देश्य के साथ सिन्धु युवा फोर्स ने इस शिविर का बीड़ा उठाया है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सिंधु युवा फोर्स पिछले करीब दो दशकों से समाजसेवा में अग्रणी रही है। संस्था का मानना है कि 'रक्तदान ही जीवनदान है' और संकट की इस घड़ी में शहर के युवाओं और नागरिकों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए ताकि थेलिसिमिया मरीजों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। 

सभा में ओमप्रकाश बतरा, महेश केवलरामानी, नंदलाल मनशानी, प्रदिप बालानी, राकेश खुशालानी, एड कमल आहुजा, सुंदर मुलचंदानी, सुनील बिखानी, पिंकी केवलरामानी, सोनू चेलानी,मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी,  दिपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी, जीतु लालवानी, मयूर क्रिशनानी, गुल वासवानी, तुलसी सचदेव, दिलीप मीरानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पियुष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, टोनी मुलचंदानी, दिपक आडवानी, नितिन ढोलवानी, केशव निचवानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, महेश लालवानी, मनोज जानियानी, नंदलाल वासवानी, सुनील मोटवानी,अमर कटारिया, नितिन गोधानी उपस्थित थे।
समाचार 8070057591569304117
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list