डॉ. उदय बोधनकर को केन्या में 'स्क्रोल ऑफ ऑनर' से किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_669.html
नागपुर/नैरोबी। कॉमनवेल्थ असोसिएशन ऑफ हेल्थ अँड डिसेबिलिटी, युनायटेड किंगडम (COMHAD UK) के कार्यकारी निदेशक डॉ. उदय बोधनकर को केन्या के नैरोबी शहर में आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल असोसिएशन ऑफ फिजिशन्स ऑफ इंडियन ओरिजिन (GAPIO (USA), ब्रिटिश असोसिएशन ऑफ फिजिशियनस ऑफ इंडियन ओरिजिन, (BAPIO) (UK), औरकॉमनवेल्थ असोसिएशन ऑफ हेल्थ अँड डिसेबिलिटी, युनायटेड किंगडम के संयुक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 'स्क्रोल ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें पीड़ित और विशेष रूप से चुनौतिपूर्ण बच्चों के कल्याण हेतु उनके समर्पित, निःस्वार्थ सेवा कार्य और वैश्विक योगदान के लिए प्रदान किया गया। डॉ. बोधनकर का जीवनभर का समर्पण, करुणामयी स्वास्थ्य सेवा और समावेशी विकास ने न सिर्फ लाखों बच्चों के जीवन को बदला, बल्कि अनगिनत स्वास्थ्य पेशेवरों को भी प्रेरित किया।
कॉमनवेल्थ असोसिएशन ऑफ हेल्थ अँड डिसेबिलिटी, युनायटेड किंगडम के कार्यकारी निदेशक और आई एक पी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में, डॉ. बोधनकर ने बाल स्वास्थ्य और विकलांगता देखभाल के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को नया आयाम दिया।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान पर देश-विदेश के प्रतिष्ठित हस्तियों ने उन्हें बधाई दी, जिनमें शामिल हैं : डॉ. वसंत खलतकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय बालरोग संघटना; डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, प्रो- चांसलर; प्रो. मृदुला फडके, सलाहकार युनिसेफ (UNICEF);
डॉ. सुनील खपर्डे, सलाहकार, स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत सरकार); डॉ. यशवंत पाटिल, अध्यक्ष, समुदाय बाल चिकित्सा, केंद्रीय भारतीय बालरोग संघटना; डॉ. नीलम मोहन, राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित, केंद्रीय भारतीय बालरोग संघटना; डॉ. सुधीर मंगरुलकर, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ नागपुर होरायझन; डॉ. प्रवीण डबली, और असोसिएशन ऑफ पिडियिट्रिक्स, इंडियन मेडिकल असोसिएशन, नागपुर प्रसुती एवं स्त्री रोग संघटना, नेशनल एसोसिएशन ऑफ रिप्राडक्टीव एंड चाइल्ड हेल्थ ऑफ इंडिया के स्थानीय अध्यक्ष व सचिव सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय गैर- सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि। यह सम्मान डॉ. बोधनकर के निस्वार्थ सेवा, दूरदर्शी नेतृत्व और वैश्विक बाल कल्याण में योगदान का प्रतीक है।