इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ईस्ट का सेवा प्रकल्प
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_74.html
बच्चों को दी खुशी और प्रेरणा
नागपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ईस्ट ने सत्र 2025- 26 की शुरुआत एक प्रभावशाली सेवा प्रकल्प के साथ की। रेणुका वर्मा के नेतृत्व में और शोभा भगिया के मार्गदर्शन में, खामला स्थित सिंधी हिंदी हाई स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल के 100 विद्यार्थियों को छाते और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। यह प्रकल्प क्लब की जनसेवा के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज के नन्हे नायकों को सहयोग और प्रेरणा देना था। पूर्व अध्यक्ष शोभा भगिया ने इस प्रकल्प की संकल्पना करते हुए उसे सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया।
प्राचार्या लक्ष्मी मोझरकर का सहयोग और सहभागिता भी आयोजन में अत्यंत सराहनीय रही। पूर्व अध्यक्ष वंदना शर्मा, मोना खंदूजा, अंजलि जोशी, सुमिता मिर्पुरी और मधु गोपवानी ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि पूरे समर्पण के साथ बच्चों के बीच पहुंचकर उत्साह, स्नेह और प्रेरणा का वातावरण बना दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रेणुका वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच ज़रूरी है। चुनौतियाँ आएंगी, लेकिन मजबूत माइंडसेट से आप हर मुश्किल पार कर सकते हैं’। इनर व्हील क्लब ऑफ नागपुर ईस्ट, अपनी समर्पित टीम के साथ, आगे भी समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य करता रहेगा। यह जानकारी शोभा भाग्या पूर्व अध्यक्ष ने दी।