सड़क सुरक्षा ही जीवन की रक्षा
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_42.html
बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के प्रति किया सचेत
नागपुर। आर्य विद्या सभा द्वारा संचालित दयानंद आर्य कन्या विद्यालय एवं कनिष्ठ महाविद्यालय के पिताश्री सांस्कृतिक सभागृह में रोड सेफ्टी पेट्रोल टीम (आरएसपी) द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा और सावधानियों से संबंधित अत्यंत प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आरएसपी इंस्ट्रक्टर अतुल अगरकर ने छात्राओं को बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से सचेत करते हुए रोड सेफ्टी के अनेक उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही साथ मोबाइल से दूर रहने का सुझाव दिया तथा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर की जानकारी छात्राओं को दी गई।
जरीपटका पुलिस स्टेशन के पीआय अरुण क्षीरसागर ने सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। डी सी पी निकेतन कदम के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन में इन सभी समस्याओं के साथ ड्रग्स के खिलाफ चल रही मुहिम 'ऑपरेशन थंडर 'के बारे में अवगत कराया। छात्राओं को प्रेरणा देते हुए उन्होंने सफलता के तीन मंत्र ड्रीम्स, डिसिप्लिन, और डिटरमिनेशन का मंत्र बताया और इन्हें अपना कर जीवन में ऊंचाइयों के शिखर को छूने का आह्वान किया।
प्रभारी प्राचार्या डॉक्टर सुश्री संगीता हरीरामानी ने शाला की उपलब्धियां व नारी शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किए गए कार्यों का विवरण रखते हुए समस्त आए हुए अतिथियों का आभार माना। कार्यक्रम का संचालन सिमरन ज्ञानचंदानी ने किया। आर्य विद्या सभा के अध्यक्ष अशोक कृपलानी, सचिव राजेश लालवानी, उपाध्यक्ष घनश्याम कुकरेजा, सहसचिव वेद प्रकाश वाधवानी, कोषाध्यक्ष भूषण खूबचंदानी, सदस्य वेद प्रकाश आर्य व अन्य समस्त पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से हुआ।