मेजर डॉ. श्रेया गुप्ता ‘रजत गर्विता सम्मान’ से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2025/07/blog-post_85.html
नागपुर। नागपुर महिला क्लब के रजत जयंती उत्सव पर मेजर डॉ. श्रेया गुप्ता को ‘रजत गर्विता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेत्री रेणुका शहाणे के हाथों ये पुरस्कार श्रेया को मिला ।
उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध लेखिका, कवियेत्री तथा साहित्यकार मधु गुप्ता की सुपुत्री श्रेया ने डॉक्टर की डिग्री के बाद सेना में अपनी सेवायें दी हैं। उन्होंने सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिला आसमान की ऊंचाई हो या भूगर्भित सुरंग हर जगह कठिन अभ्यास किया और सतत सक्रिय रहीं।
भारतीय सेना में रक्षा एवं चिकित्सा सेवायें देने के लिये संस्था ने उन्हें ये सम्मान दिया। संस्था अध्यक्ष विलासिनी नायर के निर्देशन में नागपुर महिला क्लब विगत 25 वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं ।