सुयोग नगर मित्र मंडल की अनोखी दहीहांडी में उमड़ा उत्साह और भक्ति का संगम
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_128.html
नागपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुयोग नगर मित्र मंडल द्वारा आयोजित बदलाव की दहीहांडी कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस विशेष दहीहांडी में पूरे सुयोग नगर एवं नरेंद्र नगर के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण जी की आरती, पूजा-अर्चना और वंदना से हुई। इसके बाद बाल कलाकारों द्वारा राधा- कृष्ण एवं सुदामा के रूप में आकर्षक परिधान पहनकर प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों ने अपनी मनमोहक झांकियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। आयोजिका पिंकी शर्मा ने सभी बच्चों को उपहार और पुरस्कार प्रदान किए।
दहीहांडी आयोजन में सुयोग नगर मित्र मंडल के सदस्य- खुशी शर्मा, अंकित शर्मा, राहुल यादव, सचिन यादव, राजेश शर्मा, विजेंद्र साहू, कमल यादव, अक्षय बालवीर, दीपक पंचेश्वर, विनोद कुशराम, विकास ब्रह्मनै, प्रतीक गजभिए, पवन तिवारी, कमल थापा, शिवा एकलारे, ऋषिकेश श्याम, हिमांशु बागडे, विक्की बोरकर, अथर्व शुक्ला, सागर तुरे, सुजल साहू, रुद्र प्रताप सिंह चौहान, पुन्नू बेलकर, राघव शर्मा सहित अनेक सदस्य विशेष रूप से सक्रिय रहे।
महिलाओं ने डीजे की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया और पिंकी शर्मा द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह दहीहांडी अपने आप में एक अनोखा आयोजन सिद्ध हुआ, जिसने नगरवासियों की एकजुटता और त्योहार के उत्साह को एक नई ऊँचाई दी।