Loading...

डॉ. विवेक गावड़े 'सत्यमेव जयते' नेशनल हॉनर से सम्मानित


नागपुर/इंदौर। राष्ट्रीय गौरव फाउंडेशन नई दिल्ली भारत सरकार के उपक्रम के द्वारा डॉ. विवेक गावड़े को उनकी शोध पुस्तक संगीत और स्वास्थ्य के लिए सत्यमेव जयते नेशनल हॉनर दिया गया है।

डॉ. विवेक गावड़े को मिली इस विशिष्ट उपलब्धि उनके द्वारा सतत 5 दशकों से संगीत सेवा के लिए और उनके संगीत द्वारा रोगों से उपचार के लिए कार्यो के लिए दिया गया है। डॉ. विवेक गावड़े संगीत थेरेपिस्ट होकर समाज मे विभिन्न क्षेत्रों में लगातार संगीत से उपचार भी कर रहे है।

केंद्रीय जेल में कैदियों को, वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों को, नेत्रहीन बच्चो को संगीत से उपचार हेतु कार्य भी कर रहे है। डॉ. विवेक गावड़े को इसके पूर्व USA बुक ऑफ रेकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रेकॉर्ड, लोटस बुक ऑफ रेकॉर्ड, मैजिक बुक ऑफ रेकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।
समाचार 7053055831016478897
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list