तीज
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_373.html?m=0
चलो बहन हम करे सोला श्रंगार
हरियाली तीज मे शिव गौरा को पूजन कर मनाए।
हिल मिल के आओ सखी भुजली हम पिराए।
सत्य निष्ठा विश्वास से वृत क नियम निभाए।
भगवान के चरणों में अपना शिश झुकाए।
आया——
चलो——
बिंदी नथनी कंगना झुमका और गले का हार।
चूडियों से देखो सजी कलाई मेहंदी रगं लाई लाल 2
पायल बिछिया शोर करत है।
माहुर से पग की छटा अलग है।
आया--
चलो--
घेवर फेनी गुझिया लड्डू पेठा पेडा बनाए।
सब सखियाँ मिल जुल कर के गीत खुशी के गाए।
आँगन को घर द्वार को फुलों से हम सजाऐ।
तीज मना कर खुशीयो को हम अपने घर पर लाऐ।
आया--
चलो--
गीत भजन गाकर तीजा का त्योहार मनाए।
सोलह श्रंगार कर पति से प्रीति बढाए।
नयनो मे प्यार समा संस्कारों की बांसुरी बजाए।
बच्चों परिजन के साथ तीजा का त्योहार मनाए।
आया--
चलो--
- मेघा अग्रवाल
नागपुर महाराष्ट्र