Loading...

जीवन आश्रय को भेंट की खाद्य सामग्री


नवोदय बिजनेस असोसिएशन का उपक्रम

नागपुर। अनाथ आश्रम में सेवा देने की इस कड़ी में आज रविवार को अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा  के नेतृत्व में रानी दुर्गावती चौक स्थित जीवन आश्रय सेवा संस्था के पालक विकास शेंडे  को अनाज, खाद्य सामग्री व रहने वाले बच्चो, व बुजुर्ग, महिलाओं  के लिये वस्त्र भेंट किये। इस आश्रम में बच्चे, बुजुर्ग, महिला पुरुष जिनका कोई सहारा नही होता उनको रखा जाता है। उनके रहने, खाने, पीने , पढ़ाई, दवाओं का पूरा खर्च का इंतजाम संस्था की ओर से किया जाता है। 

नवोदय बिजनेस असोसिएशन के सभी सदस्यों ने वहां के बच्चो व बुजुर्गों के साथ चर्चा की व उनके सेहत की जानकारी ली। भोलानाथ सहारे ने उन्हें हर प्रकार की सहायता पँहुचाने का आश्वासन दिया। अंत में संस्था द्वारा सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी। मनोहरलाल आहूजा, भोलानाथ सहारे, लक्ष्मण मेंढारे, गोपाल मुलतानी, रमेश साहू, बृजलाल शर्मा, सन्दीप साहनी, जवाहर चुग, रमाकांत अग्रवाल, गुरुमीत सिंह, उपेन्द्र, हेमन्त साहू, योगेश जेसवानी, मोहन खानपुरकर मौजूद थे।
समाचार 3191537998862670265
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list