परभणी, नागपुर व मुंबई के विभिन्न दलों के पदाधिकारियों ने किया कांग्रेस में प्रवेश
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_55.html?m=0
नागपुर। टिळक भवन मुंबई में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुंबई, परभणी व नागपुर के विभिन्न दलों से जुड़े अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में विधिवत प्रवेश किया।
यह प्रवेश समारोह प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के हस्ते, तथा पूर्व मंत्री व विधायक अमित देशमुख, कांग्रेस के महासचिव मोहन जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे, पार्टी प्रवक्ता अतुल लोंढे और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर परभणी के पूर्व विधायक बाबाजानी दुर्रानी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। उनके साथ-साथ नागपुर जिले के कई प्रमुख पदाधिकारियों ने भी प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कन्हेरे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता स्वीकार की।
इन प्रमुख पदाधिकारियों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं : श्याम चौधरी – पूर्व महानगर अध्यक्ष, समता परिषद (नागपुर), राजेश रंगारी – जिला अध्यक्ष, कामगार सेना, संतोष सिंग – शहर प्रवक्ता, राष्ट्रवादी कांग्रेस, ऋषी कारुंडे – पूर्व पदाधिकारी, शिवसेना, रीजवान अंसारी – अल्पसंख्यक सेल, शहर अध्यक्ष, शिव भेंडे – शहर उपाध्यक्ष, राष्ट्रवादी कांग्रेस, मोहम्मद अंसारी – महासचिव, अल्पसंख्यक सेल, फराह नाजिम – पूर्व नागपुर अध्यक्ष, शहजादा खान, जाफर हैदर, वकार हनीफ – सामाजिक कार्यकर्ता, राजेंद्र नंदनवनार, दर्शन कारुंडे – पदाधिकारी, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मुंबई)
इन सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विचारों व दृष्टिकोण से प्रेरित होकर तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ के नेतृत्व पर विश्वास प्रकट करते हुए कांग्रेस में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।