Loading...

स्वास्थ्य क्षेत्र में संजीवनी फाउंडेशन के बढ़ते कदम : तलरेजा


31 को खामला में दवाखाने का शुभारंभ

नागपुर। सामाजिक संस्था संजीवनी फाऊंडेशन की सभा का आयोजन हीरानंद केवलरामानी धर्मशाला जरीपटका में किया गया। संस्था के अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा के जन्मदिन पर उनका संस्था की ओर से सत्कार किया गया।

 संस्था के सचिव सुरेश आहूजा ने प्रस्तावना में संस्था के उद्देश्य पर रोशनी डाली। इस अवसर पर अध्यक्ष वाधनदास तलरेजा ने उपस्थितों को बताया कि संजीवनी फाउंडेशन द्वारा जरीपटका में मात्र 10 रुपये में मरीजों के इलाज हेतु दवाखाने का सुचारू संचालन किया जा रहा है। हजारों मरीजों का इलाज होता है। पिछले वर्ष 27,680 मरीजों ने लाभ उठाया तथा 55 लाख रुपये की दवाईयों का नि: शुल्क वितरण किया गया। 

ऐसे ही दवाखाने का आरंभ आहूजा नगर में किया गया है अहूजा नगर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मिहान स्थित एम्स हास्पीटल में मरीजों  के इलाज हेतु लेकर जाने की व्यवस्था संजीवनी फाउंडेशन संस्था द्वारा की गयी है। संस्था द्वारा किए गये उल्लेखनीय कार्य हेतु समाज द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है। संस्था के उपाध्यक्ष अशोक माखीजानी ने जानकारी देते हुए बताया कि  संजीवनी फाऊंडेशन की ओर से रविवार दिनांक 31 अगस्त को खामला में दवाखाने का उद्घाटन किया जाएगा। 

इस अवसर पर हरीश केवलरामानी, अशोक केवलरामानी, सुखदेव भागचंदानी, प्रकाश टहलरामानी, रुपचंद रामचंदानी, अर्जुनदास आहूजा, जीतू बेलानी, दौलत कुंगवानी, मुरली केवलरामानी, ओमप्रकाश हेमराजानी, मुरली वाधवानी, श्याम जेसवानी, मनोहर केवलरामानी, किशोर लालवानी, रमेश  सचदेव, घनश्याम तलरेजा, पिंकी रामनानी आदि उपस्थित थे।
आभार अशोक केवलरामानी ने माना।
समाचार 913402394779721480
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list