साहित्यिकी में एक से बढ़कर एक कविताएं व ग़ज़लें
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_77.html
नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम साहित्यिकी के अंतर्गत कविसम्मेलन का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार अमिता शाह अमी ने की।प्रमुख अतिथि डॉ दीनी मेनन का स्वागत सहसंयोजक शादाब अंजुम व माधुरी राउलकर ने स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक आदेश जैन ने किया।
कविसम्मेलन में डॉ भोला सरवर, गुलाम मोहम्मद खान आलम, शांतनु दास शांत, शादाब अंजुम, माधुरी राउलकर, नीलिमा गुप्ता, अमिता शाह, अंजुम ऊरूज, डॉ राम मुले, लीलाधर सिन्हा, प्रो आरिफ काज़ी, एड अमानी कुरैशी, डॉ अशोक डोलस, हफीज शेख नागपुरी, चंद्रकला भरतीया, डॉ विनोद भोयर, मुकेश सिंह,सईद हजरत, वंदना सहाय, सुदीप्ता बैनर्जी, रमेश मौंदेकर व लक्ष्मीनारायण केशकर ने एक से बढ़कर कविताएं व ग़ज़लें प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में सुनील तिवारी, विजय तिवारी, वंदना नायडू, सुनीता नायडू, दिनेश बागड़ी, अरविंद बेगड़े, अनीता गुप्ता,कोयल बैनर्जी ,एड सुधाकर, वसुधा लीहीपंडे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख अतिथि डॉ दीनी मेनन ने सभी साहित्यकारों की रचनाओं की समीक्षा करते हुए संस्था के सभी उपक्रमों की प्रशंसा की। आदेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।