शूरवीर दुर्गादास राठौर जन्मोत्सव एंव सावन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_86.html
राजपूत उद्योग ग्रुप की महिलाओ ने किया आयोजन
नागपुर। राजपूत उद्योग ग्रुप के सावन महोत्सव के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप मे डाॅ कविता परिहार एंव विशेष अतिथी के रूप मे डॉ. नीतू सिंह उपस्थित रही। अतिथियो का स्वागत ममता राठौर एंव कमला बाई राठौर ने सम्मान चिन्ह एंव पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। ग्रूप द्वारा विभिन्न स्पर्धाओ का आयोजन किया गया। सावन गीत- नृत्य, लड्डू गोपाल थाली सजाओ, सावन क्वीन आदि। कार्यक्रम का कुशल संचालन सविता सिंह ने किया।
सावन क्वीन मे मनीषा राठौर ने बाजी मारी और ब्यूटी क्वीन की विजेता रही। मनीषा राठौर की ताजपोशी डॉ. कविता परिहार एंव डॉ नीतू सिंह ने की दुतीय स्थान पर सविता सिंह रही। थाली सजाओ स्पर्धा मे संगीता बैस प्रथम स्थान पर रही।और दुतीय स्थान पर राठौर रही। वही नृत्य प्रतियोगिता मे संगीता मनाली सुनिता आदि महिलाओ ने एक से बढकर एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी बहनो को थिरकते पर मजबूर कर दिया। वही अश्वनी सिंह, रीता बिसेन ने पारंपरिक राजपूताना घूमर नृत्य प्रस्तुत कर ढेर सारी तालिया बटोरी। फैशन शो मे सभी की प्रस्तुतिया सराहनीय रही।झमाझम बारिश के बावजूद भी महिलाओ की उपस्थिती ने समाज के प्रती उनका समर्पण उदाहरण बन गई।
इस अवसर पर कमला बाई राठौर, श्रध्दा राठौर, निकिता राठौर, पिंकी बैस, शोभा गौतम, सुनंदा राठौर, रेनू सिसोदिया, तनुजा सिंह , स्वरा, अविका, महक, आष्टा, इंदिरा चौहान आदि बहने उपस्थित रही। सभी आगंतुको को नाश्ता चाय एंव जायकेदार रात्रिभोज भोजन की उत्तम व्यवस्था राजपूत उद्योग ग्रुप के द्वारा की गई थी। अंत मे आगंतुको के प्रती आभार व्यक्त ममता राठौर ने किया।