अहिल्या होलकर को सर्व धर्म सम्मान बहुद्देशीय समाज विकास संस्था ने किया नमन
https://www.zeromilepress.com/2025/08/blog-post_98.html
नागपुर। सर्व धर्म सम्मान बहुद्देशीय समाज विकास संस्था की ओर से अहिल्या होलकर प्रेरित होकर काई सालों निस्वार्थ सेवा करते हुए मंदाताई वैरागडे जिनको महाराष्ट्र शासन ने अहिल्या होलकर पुरस्कार से सम्मानित किया है। इन्होंने अहिल्या होलकर के प्रतिमा पर नमन किया। इस अवसर पर रीता सिंग, साबी वासनिक, सुमन मेश्राम, मेघा सातवने, वंदना टिंगने, छाया बड़ी, सुरेश मेश्राम, प्रकाश टिंगने, आदेशजी उपस्थित रहे।
अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-काशी विश्वनाथ में शिवलिंग को स्थापित किया, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्न क्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन- चिन्तन और प्रवचन हेतु की। अहिल्याबाई होलकर (31 मई 1725 - 13 अगस्त 1795), मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया।