Loading...

सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार रतूड़ी मोहब्बत अवार्ड से सम्मानित


नागपुर। संत ताजूद्दिन बाबा नगरी बड़े ताजबाग में  राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की और दो कदम, नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के खिलाफ जंग, राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि नागपुर महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार रतूड़ी को मोहम्मद पैगंबर साहब के 1500 वें साल की जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर फैजान ए ताजुद्दीन औलिया ओल्डेज होम नागपुर की तरफ से मोहब्बत अवार्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान और अवार्ड रतूड़ी जी को उनकी लगभग पिछले 30 सालों से निरंतर चली आ रही विभिन्न प्रकार की जन कल्याणकारी सेवाओं अंगदान, देह दान, नेत्रदान, रक्तदान, शिक्षा स्वास्थ्य के व्यवसाय और बाजारीकरण के खिलाफ जंग,देश समाज सेवा, प्राणी सेवाएं, निशुल्क, निस्वार्थ, निर्भीक निष्पक्ष,तरीके से करने के साथ ही राष्ट्रीय आपदा कोरोना काल में अपने राष्ट्रीय मानवतावादी इंसानियत धर्म को सर्वोपरि मानते हुए लगभग 3300 से ऊपर करोना मृतकों के अंतिम संस्कार उनके धार्मिक रीति-रिवाजों से अपने निजी खर्च से करने, लगभग 2700 लोगों को शासन प्रशासन की मदद से उनके राज्यों में भेजने, अति गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड उपलब्ध करवाने, जीवन आवश्यक सामग्रियां जरूरतमंदों को दान करने, कॉविड-19 पर जन जागरण अभियान चलाने, नकली दवाइयां के रैकेट को पकड़ने, कालाबाजारी रोकने हेतु किए गए मानवतावादी अविस्मरणीय कार्यो के लिए दिया गया।

श्री रतूड़ी जी को संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इरशाद मौलाना, दीक्षाभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भंते जी गुरुदेव सेवा मंडल के श्री ज्ञानेश्वर रक्षक, सक्कदरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद ठाकरे ने शाल ओढ़ाकर और अवार्ड स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की श्री रतूड़ी जी ने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि मैं अपनी अंतिम सांसों तक अपने जनकल्याणकारी कार्य और सेवाएं चालू रखूंगा और मैं अपना यह सम्मान उन असंख्य जन नायकों,  लोगों को समर्पित करता हूं जो समाज में विभिन्न प्रकार की जन सेवाएं कर रहे हैं मगर गुमनामी के अंधेरे में  रह रहे हैं समाज उनके नामों से अभी भी अनजान है यह लोग समाज के हीरे है देश के नवनिर्माण के कर्णधार है इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरु एवं परिसर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
समाचार 5756836255255369085
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list