Loading...

मुंबई में सर्वधर्म नातिया मुशायरा, बंधुजन कवियों ने दिया प्रेम और सद्भाव का संदेश


नागपुर/मुंबई। 'मुहम्मद सबके लिए' अभियान के अंतर्गत मरीन लाइन्स स्थित इस्लाम जिमखाना के सेलिब्रेशन हॉल में एक भव्य नातिया मुशायरा आयोजित किया गया। बंधुजन कवियों ने नात पढ़कर सर्वधर्म एकता और भाईचारे का अनूठा संदेश दिया।

मुशायरे की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि डॉ. सागर त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट यूसुफ इब्राहिमी ने किया, जबकि मौलाना कमर सुल्तानपुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रसिद्ध गायिका अनुष्का निकम ने उर्दू और मराठी में नात प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कवियों में डॉ. लक्ष्मण शर्मा 'वाहिद', उद्धव महाजन 'बसमिल', अनंत नंदुरकर 'खलिश', हुक्मचंद कोठारी 'असगर' आदि शामिल थे। गैर- मुस्लिम कवियों ने कहा कि 'नात केवल धर्म तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता और आध्यात्मिकता का संदेश है'।

विरोध प्रदर्शनों के कारण मुंबई में सामान्य जनजीवन अस्त- व्यस्त होने के बावजूद, आयोजन स्थल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। मुशायरा एक यादगार आयोजन था जिसने प्रेम, शांति और सर्वधर्म सद्भाव का संदेश दिया।
समाचार 7518021093272627629
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list