सफलता में अनुशासन के साथ टाइम टेबल का बहुत महत्व है : जगदीश दलवी
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_68.html
उभरते सितारे मे 'समय सारिणी'
नागपुर। जिंदगी में प्लानिंग के साथ ही आगे बढ़ना होता है। सिर्फ मोटिवेशनल विचारों से नहीं बल्कि किसी भी कार्य के लिए समय सारणी बनाकर ही उस पर चलना पड़ता है। जिंदगी में किसी भी कार्य की सफलता के लिए अनुशासन के साथ- साथ टाइम टेबल का बहुत महत्व है। तभी, सफलता मिलती है। मैंने 38 साल केंद्रीय विद्यालय में बिताए हैं। वहां समय सारणी का बहुत महत्व था। वहां सभी बच्चे टाइम टेबल बनाकर चलते हैं कि, किस समय किस तरह पढ़ाई करनी है। इससे बच्चे बहुत आगे जाते हैं। यह विचार जगदीश दलवी ने बच्चों और उनके भी अभिभावकों के बीच रखें।
विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का नवोदित प्रतिभाओं को समर्पित उपक्रम 'उभरते सितारे' का आयोजन हिंदी मोर भवन के उत्कर्ष हॉल में किया गया। कार्यक्रम का विषय 'समय सारणी' पर आधारित शिक्षाप्रद, ज्ञानवर्धक और संगीतमय प्रस्तुतियों से भरा रहा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप मे केंद्रीय विद्यालय के पूर्व संगीत शिक्षक एवं सुरभि संगीत एकेडमी के निर्देशक जगदीश दलवी जी उपस्थित थे। इनका सम्मान संयोजक युवराज चौधरी ने स्वागत वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।
तत्पश्चात, सभी बच्चों ने टाइम टेबल विषय पर अपने सुंदर विचार रखते हुए शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें, आदित मिंज, अर्णव जिभकाटे, जिनीषा भोजवानी, त्रिशिका वाघमारे, जान्हवी तामगड़े, अलीशा खोब्रागड़े, स्नेहल खोब्रागड़े, अनुया आचार्य ने बढ़िया गीत सुनाए।
बच्चों की प्रस्तुतियों को उनके अभिभावकों के साथ-साथ गीता सुरेश मिंज, सीमा लूहा, शिवानी लूहा, वंदना जनबंधु, स्नेहा जिभकाटे, पूर्वी बागल, मनस्वी तागडे, प्रीति आचार्य, डॉ. पी एस रामटेके, वैशाली मदारे, भव्या अरोरा, प्रशांत शंभरकर आदि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम का संचालन एवं, उपस्थित सभी दर्शकों, कलाकारों और बच्चों का आभार संयोजक युवराज चौधरी ने अपने शब्दों में व्यक्त किया।

